कबड्डी के खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं

कबड्डी के खेल मे 7 खिलाड़ी होते हैं। कबड्डी खेल की खोज भारत मे ही की गई थी, कबड्डी अखंड भारत यानि भारतीय उप महाद्वीप मे बहुत ही लोकप्रिय खेल हैं। इस खेल को भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, बांग्लादेश और नेपाल मे खेला जाता हैं। भारत की अगर बात करे तो कबड्डी पंजाब, तमिलनाडू, महाराष्ट्र और बिहार मे बहुत ही लोकप्रिय हैं।

कबड्डी खेल मे दो टीम होते हैं, हर टीम मे 7 खिलाड़ी होते हैं। कबड्डी का खेल 40 मिनट का होता हैं। यह खेल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी खेला जाता हैं, अंतरराष्ट्रिय स्तर पर खेल को नियंत्रित करने के लिए इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन की स्थापना वर्ष 2004 में की गई है। इस फेडरेशन में कुल 31 देश सदस्य हैं। कबड्डी से संबन्धित एशिया कप और विश्व कप जैसी प्रतियोगिता भी आयोजित होती हैं।

कबड्डी का पहला एशिया कप 1980 में आयोजित हुआ था, भारत के कोलकाता मे इस प्रतियोगिता को आयोजित किया गया था। 1980 के पहले कबड्डी एशिया कप का विजेता भारत था और उप-विजेता बांग्लादेश था। अभी तक 9 बार एशिया कप आयोजित किया गया हैं, इन 9 प्रतियोगिता मे 8 बार भारत और एक बार ईरान ने एशिया कप जीता हैं।

Keyword :कबड्डी के खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *