वॉलीबॉल किस देश का राष्ट्रीय खेल है

वॉलीबॉल नेपाल और श्रीलंका का राष्ट्रिय खेल हैं। इस खेल की खोज अमेरिका मे 1895 के समय विलियम मॉर्गन के द्वारा की गई थी। 1900 मे कनाडा ने भी वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया था। वॉलीबॉल को अंतरराष्ट्रिय स्तर पर नियंत्रित करने के लिए 1947 मे फेडरेशन इंटरनेशनल डे वॉलीबॉल की स्थापना की गई थी।

वॉलीबॉल का पहला अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1949 मे आयोजित किया गया था, जबकि महिला प्रतिभागियो के लिए 1952 मे अंतरराष्ट्रिय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। वॉलीबॉल का खेल ब्राज़ील, नेपाल, श्रीलंका, नीदरलैड और अमेरिका मे बहुत लोकप्रिय हैं। 1964 से वॉलीबॉल को ओलंपिक मे शामिल किया जाता रहा हैं।

वॉलीबॉल के खेल मे एक टीम मे 6 खिलाड़ी होते हैं, जबकि यह दो टीम के बीच खेला जाने वाला खेल हैं।

वॉलीबॉल को कई अलग तरीको से खेला जाता हैं। उदाहरण के लिए ब्राज़ील मे पैर से खेला जाने वाला वॉलीबॉल बहुत ही लोकप्रिय हैं। वॉलीबॉल को सबसे ज्यादा समुद्र के किनारे यानि की “बीच” में बड़े आनंद के साथ खेला जाता हैं। अमेरिका मे लड़को की तुलना मे लड़कियां सबसे ज्यादा वॉलीबॉल का खेल खेलती हैं।

नेपाल का राष्ट्रीय खेल कौन सा है?

नेपाल का राष्ट्रिय खेल वॉलीबॉल हैं। 23 मई 2017 को नेपाल ने वॉलीबॉल को नेपाल का राष्ट्रिय खेल घोषित किया था।

क्या वॉलीबॉल में 12 खिलाड़ी होते हैं?

नहीं, वॉलीबॉल में एक टीम में कुल छह खिलाड़ी होते हैं। वॉलीबॉल के एक मैच मे दो टीम एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं, अगर पूरे मैच के हिसाब से देखा जाये तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों की संख्या मिलकर 12 खिलाड़ी होते हैं, लेकिन अगर एक टीम की बात करे तो वॉलीबॉल में एक टीम में सिर्फ 6 खिलाड़ी ही होते हैं।

वॉलीबॉल सेट कितने मिनट का होता है?

वॉलीबॉल का खेल समय से बंधा हुआ खेल नहीं हैं, वॉलीबॉल का खेल पॉइंट के आधार पर होता हैं। लेकिन औसत के अनुसार यह कह सकते हैं की वॉलीबॉल का एक सेट 30 मिनट के आसपास पूरा होता हैं, किसी भी मैच मे लगभग 3 सेट होते हैं तो 90 मिनट में एक मैच पूरा होने की संभावना होती हैं।

वॉलीबॉल के पोल की ऊंचाई कितनी होती है?

वॉलीबॉल के पोल की ऊंचाई पुरुष टीम के लिए 7.97 फिट (2.43 मीटर) होती हैं। जबकि महिला वॉलीबॉल मैच मे पोल यानि की नेट की ऊंचाई 7.35 फिट (2.24 मीटर) होती हैं।

Keyword :वॉलीबॉल किस देश का राष्ट्रीय खेल है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *