मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है

क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला छिंदवाड़ा है।  छिंदवाड़ा का क्षेत्रफल 11815 वर्ग किलोमीटर का है।  मध्य प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 3.85 प्रतिशत छिंदवाड़ा का विस्तार है।  छिंदवाड़ा में कुल 14 तहसीलें हैं तथा सात विधानसभा क्षेत्र हैं।  छिंदवाड़ा में कुल 11 विकास ब्लॉक बनाए गए हैं।  2015 में  छिंदवाड़ा जिले को नगर निगम का दर्जा प्रदान किया गया था तथा यहां पर सात नगर पालिका में भी हैं और नौ नगर पंचायत कार्य कर रही हैं।  छिंदवाड़ा जिला जबलपुर मंडल के अधीन एक जिला है।  2018 के विधानसभा  चुनाव के बाद कमलनाथ  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे जो की छिंदवाड़ा जिले से आते हैं।  छिंदवाड़ा को 1 नवंबर 1956 के दिन जिला के रूप में मान्यता दी गई थी।  छिंदवाड़ा महाराष्ट्र के नागपुर जिले के उत्तर में स्थित है।  छिंदवाड़ा जिले को 19 राजस्व मंडलों में बांटा गया है तथा 803  पटवारी हल्के बनाए गए हैं।  जिले में कुल 784 पंचायतें हैं तथा छिंदवाड़ा जिले में 1948 गांव मौजूद है।

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा  शहर है और इंदौर की आबादी  2011 की जनगणना के अनुसार 3276697 है।  इंदौर को मध्य प्रदेश का व्यावसायिक राजधानी का दर्जा प्राप्त है तथा इंदौर मध्य प्रदेश के प्राचीन इतिहास का स्वर्णिम स्थल है।  इंदौर में इंद्रेश्वर भगवान का एक छोटा मंदिर था जिसे 18 वीं शताब्दी में बनाया गया था इन्हीं देवता के नाम पर इंदौर का नाम इंदौर रखा गया था।  इंदौर समुद्री तल से 553  मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह दो नदियों के तट पर मौजूद है।  इंदौर सरस्वती और खान के तट पर स्थित एक शहर है।   मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर भोपाल है।

See also  मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम की स्थापना कब की गई थी

Keyword :मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है, मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *