लोकसभा सीट कितनी है

वर्तमान में लोकसभा सीट 545 हैं लेकिन 543 में ही लोकसभा के चुनाव होते हैं। दो सीट एंग्लो इंडियन के लिए आरक्षित हैं। लोकसभा भारत की जनता के द्वारा चुने प्रतिनिधियों की सभा हैं, इसे जनता का सदन भी कहा जाता हैं। भारत की संसद में दो सदन होते है, राज्य सभा और लोकसभा, लोकसभा भारतीय संसद का निचला सदन (Lower House) होता हैं। इस सदन मे बैठने वाले नेता प्रत्यक्ष रूप से जनता के द्वारा चुनकर आते हैं।

लोकसभा मे चुने गए प्रतिनिधियों का कार्यकाल 5 वर्ष का होता हैं, 5 वर्ष पूर्ण होने के बाद फिर से आम चुनाव होते हैं, और जनता के प्रतिनिधि फिर से चुनकर सदन मे आते हैं। लोकसभा की मुख्य कार्य हैं, कानून को बनाना, केन्द्रीय सरकार पर नजर रखना, केन्द्रीय बजट को मंजूरी देना आदि।

भारत का नया संसद बन चुका हैं, इस संसद के बनाने के बाद अब यह चर्चा शुरू हो चुकी हैं की क्या लोकसभा की सीटो में बढ़ोतरी होगी? और खबरे भी आ रही हैं की 2026 से परिसीमन का कार्य चलो हो जाएगा। और वर्तमान सीट मे लगभग लोकसभा सीट की बढ़ोतरी होने की संभावना हैं। और 2029 के आम चुनाव तक लोकसभा की सीट मे इजाफा होने की पूरी संभावना हैं।

परिसीमन के बाद मध्यप्रदेश मे 5 लोकसभा सीट के बढ़ने की संभावना हैं, इसी प्रकार उत्तर प्रदेश मे 14, बिहार में 11, झारखंड में 1, राजस्थान में 7, हरयाणा में 2, महाराष्ट्र में 2, तमिलनाडू में 9, केरला में 6, कर्नाटक में 2, आंध्रा में 5, तेलंगाना में 2, ओड़ीशा में 3 और गुजरात में 6 सीट बढ़ सकती हैं।

See also  राजस्थान में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं

Keyword :लोकसभा सीट कितनी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *