logo of this websiteगीतांजली दीदी

महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला कौन सा है


किसी भी राज्य का सबसे बड़ा जिला दो ही तरह से निर्धारित किया जाता है एक तो जनसंख्या के आधार पर तथा दूसरा क्षेत्रफल के हिसाब से। महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से अहमदनगर जिला है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से मुंबई महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला हैं। अहमदनगर जिले में 14 तहसीलें हैं तथा इसका क्षेत्रफल 17048 वर्ग किलोमीटर का है। अहमदनगर की स्थापना 14वीं शताब्दी में की गई थी, यह जिला साई बाबा, भगवान दत्तात्रेय और भगवान शनि के मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। अहमदनगर जिला नासिक संभाग के अंतर्गत आता है। अहमदनगर जिले को 1818 में जिले के रूप में मान्यता दी गई थी। पंचायती राज मंत्रालय ने 2006 में अहमदनगर को देश के 250 सबसे पिछड़े जिलों में शामिल किया था।

अहमदनगर की स्थापना अहमद निजाम शाह के द्वारा हुई थी इसीलिए इस क्षेत्र का नाम अहमद नगर रखा गया है। हालांकि प्राचीन समय में अहमदनगर को भीनर के नाम से भी जाना जाता था।

पर्यटन के रूप में अहमदनगर

अहमदनगर में निम्न पर्यटक स्थल हैं जहां पर लाखों लोग प्रतिवर्ष पर्यटन की दृष्टि से अहमदनगर जिले में आते हैं। अहमदनगर के यह पर्यटन स्थल निम्नलिखित है

  1. अहमदनगर का किला
  2. शनि शिंगणापुर
  3. शिर्डी साई बाबा
  4. चांद बीबी महल
  5. भेंडधारा झील (आर्थर झील)

अहमदनगर का भौगोलिक विवरण

  1. अहमदनगर का क्षेत्रफल 17048 वर्ग किलोमीटर का है।
  2. अहमदनगर में  दो लोकसभा सीट है, एक अहमदनगर लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती है तो दूसरी शिर्डी लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती है।
  3. अहमदनगर का साक्षरता दर 80.22% है, जबकि लिंग अनुपात 934 है।
  4. अहमदनगर में जनसंख्या घनत्व प्रति एक किलोमीटर में 270 लोगों की है तथा अहमदनगर की आबादी 2011 की जनसंख्या के आधार पर 4543159 है।
  5. इसके अलावा अहमदनगर में कुल 12 विधानसभा क्षेत्र है और प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

महाराष्ट्र का सबसे बड़ा शहर कौन सा है

महाराष्ट्र भारत के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक है इस राज्य में मुंबई पूरे भारत की आर्थिक राजधानी के नाम से प्रसिद्ध है इसके साथ ही मुंबई बॉलीवुड के लिए भी पूरे विश्व भर में जाना जाता है। इसके साथ-साथ महाराष्ट्र का सबसे बड़ा शहर होने का गौरव भी मुंबई को ही प्राप्त है। इसके अलावा महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे हैं, पुणे को महाराष्ट्र राज्य की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में मान्यता प्राप्त है। तथा महाराष्ट्र का तीसरा सबसे बड़ा शहर नागपुर है जो की संतारो के लिए फेमस है।

 

Keyword :महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला कौन सा है, पर्यटन के रूप में अहमदनगर, अहमदनगर का भौगोलिक विवरण, महाराष्ट्र का सबसे बड़ा शहर कौन सा है,


Related Post
☛ महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
☛ भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कब स्थापित किया गया
☛ मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
☛ बल्ब का आविष्कार किसने किया था
☛ मूर्ख दिवस कब मनाया जाता है
☛ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल
☛ सबसे छोटा दिन कौन सा होता है
☛ भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है
☛ झारखंड के पहले राज्यपाल कौन थे
☛ गुड इवनिंग कब बोला जाता है

MENU
1. मुख्य पृष्ठ (Home Page)
2. व्रत एवं कथा
3. माँ और बच्चे
4. ज्योतिष शास्त्र
5. सपने का अर्थ
6. भारत का सामान्य ज्ञान
7. खेल-कूद


Secondary Menu
1. About Us
2. Privacy Policy
3. Contact Us
4. Sitemap


All copyright rights are reserved by Gitanjali Didi.