भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कब स्थापित किया गया

  1. भारत का पहला परमाणु रिएक्टर 20 जनवरी 1957 को स्थापित किया गया था।
  2. इस परमाणु रिएक्टर की स्थापना भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने की थी।
  3. यह रिएक्टर भारत और एशिया का पहला रिएक्टर था। यह मुंबई के ट्रांबे में स्थित है और इसका नाम अप्सरा परमाणु रिएक्टर है।
  4. इस परमाणु रिएक्टर डिजाइन भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के द्वारा किया गया था
  5. इस परमाणु रिएक्टर को यूनाइटेड किंगडम की सहायता से बनाया गया था.
  6. इस परमाणु रिएक्टर की मदद से भारत में रेडियो आइसोटोप का उत्पादन शुरू हो गया।
  7. रेडियो आइसोटोप का इस्तेमाल खेती में किया जाता है।
  8. रेडियो आइसोटोप, रोग प्रतिरोधी और अधिक उपज वाली फसल को विकसित करने के लिए इस्तेमाल होता है।
  9. खेती के अलावा चिकित्सा पाइपलाइन निरीक्षण और खाद्य संरक्षण के क्षेत्र में भी रेडियो आइसोटोप का इस्तेमाल किया जाता है।
  10. ट्रांबे मुंबई में एक छोटा सा द्वीप है जो कि मुंबई से 5 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा में स्थित है।
  11. ट्रांबे द्वीप 8 किलोमीटर लंबा और 8 किलोमीटर चौड़ा है, यहां पर 16वीं शताब्दी के समय पुर्तगाली वास्तुकला से कई गिरजाघर बनाए गए थे जो कि अब खंडहर हो चुके हैं।
  12. ट्रांबे को मुख्यभूमि से 18वीं शताब्दी के आसपास जोड़ा गया था और वर्तमान में यहां पर भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र स्थित है।
  13. भारत का दूसरा परमाणु रिएक्टर कनाडा की मदद से 1960 में स्थापित किया गया था। इस रिएक्टर का नाम साइरस रखा गया था।
  14. साइरस परमाणु रिएक्टर को चलाने के लिए प्राकृतिक यूरेनियम ईंधन का इस्तेमाल किया गया था तथा मॉडरेटर के लिए इसमें पानी का उपयोग किया गया था।

Keyword :भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कब स्थापित किया गया,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *