logo of this websiteगीतांजली दीदी

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल


सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल उम्र पर आधारित होता हैं। भारत का मुख्य नयायाधीश 65 वर्ष की उम्र तक अपनी सेवाए दे सकते हैं। किसी भी मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल फिक्स नहीं होता हैं, क्योंकि यह उम्र पर निर्भर करता हैं। इसीलिए हम अक्सर देखते हैं की कुछ न्यायाधीश 2 महीने की सेवा दे पाते हैं तो कुछ 2 साल तक अपनी सेवाए दे पाते हैं। उदाहरण के लिए अगर न्यायाधीश को 55 वर्ष की उम्र मे सुप्रीम कोर्ट का मुख्य नयायाधीश बनाया जाता हैं तो उनका कार्यकाल 10 वर्ष होगा।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप मे सबसे लंबा कार्यकाल 16वें मुख्य न्यायाधीश का था, इनका नाम वाईवी चंद्रचूड़ का था। चंद्रचूड़ 7 साल 139 दिनो तक मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएँ दी थी। अगर बात करे सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्य नयायाधीश का तो यह रिकार्ड 22वें मुख्य न्यायाधीश कमल  नारायण सिंह के नाम हैं, वो 17 दिनो तक मुख्य न्यायधीश के रूप में अपनी सेवाए दी हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर महाभियोग

किसी भी सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के लिए महाभियोग की व्यवस्था भारत के संविधान में की गई हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 61, 124(4) व (5), 217 और 218 में मुख्य न्यायाधीश से संबन्धित विवरण प्राप्त होते हैं। संविधान का अनुच्छेद 124 सर्वोच्च न्यायालय और मुख्य नयायाधीश की नियुक्ति की बात करता हैं जबकि इसका उपखंड 4 संसद को महाभियोग के माध्यम से मुख्य न्यायाधीश को पद से हटाने की शक्ति देता हैं।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का वेतन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का वेतन वर्तमान समय में 2,80,000 रूपय प्रति माह हैं। रिटायर होने के बाद उन्हे ग्रेचुएटी 20 लाख रूपय मिलेगी, तथा पेंशन के रूप में उन्हे 16,80,000 रूपय प्रति वर्ष प्राप्त होंगे। इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश को साजसज्जा का भत्ता 10 लाख रूपय मिलता हैं। मकान किराया का भत्ता उनके मूल वेतन का 24% होता हैं। और सत्कार भत्ता 45,000 रूपय महिना दिया जाता हैं। मुख्य न्यायाधीश के वेतन की यह दर 2016 से लागू हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन है?

भारत के मुख्य न्यायाधीश वर्तमान में धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ हैं। इनके पिता का नाम यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ हैं, वो भी भारत के मुख्य न्यायाधीश थे, तथा वो भारत के सबसे अधिक समय तक मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति के द्वारा की जाती हैं। मुख्य न्यायाधीश के साथ सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश की नियुक्ति भी भारत के राष्ट्रपति ही करते हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु क्या है?

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष हैं। 65 वर्ष पूरे होती हैं सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश कार्य मुक्त हो जाते हैं।

Keyword :सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल,


Related Post
☛ MP GK : मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण राजमहल और महल
☛ पंखा का आविष्कार किसने किया
☛ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई
☛ माइग्रेशन सर्टिफिकेट का हिंदी अर्थ
☛ सबसे छोटा दिन कौन सा होता है
☛ पवन में कौन सा संधि है?
☛ बल्ब का आविष्कार किसने किया था
☛ मूर्ख दिवस कब मनाया जाता है
☛ मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम की स्थापना कब की गई थी
☛ भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है

MENU
1. मुख्य पृष्ठ (Home Page)
2. व्रत एवं कथा
3. माँ और बच्चे
4. ज्योतिष शास्त्र
5. सपने का अर्थ
6. भारत का सामान्य ज्ञान
7. खेल-कूद


Secondary Menu
1. About Us
2. Privacy Policy
3. Contact Us
4. Sitemap


All copyright rights are reserved by Gitanjali Didi.