logo of this websiteगीतांजली दीदी

बल्ब का आविष्कार किसने किया था


बल्ब का आविष्कार थॉमस अल्वा एडिसन ने किया था। कई परीक्षाओ में पूछा जाता हैं की "बल्ब का आविष्कार किसने किया था?" थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब के अलावा फोनोग्राफ मशीन और कार्बन टेलीफोन ट्रांसमीटर का भी आविष्कार किया था।  थॉमस एडिसन निम्न वस्तुओ के खोज या आविष्कार का श्रेय जाता हैं-

  1. फ़्लोरोस्कोपी : फ़्लोरोस्कोपी के माध्यम से शरीर के अंदरूनी भाग का वीडियो बनाया जा सकता हैं। ईएसए माना जाता हैं की पहला फ़्लोरोस्कोपी का विकास थॉमस एडिसन ने किया था।
  2. तासीमीटर : तासीमीटर एक बहुत ही सेंसिटिव डिवाइस हैं। इस डिवाइस का इस्तेमाल इंफ्रारेड रेडीयेसन को नापने के लिए किया जाता हैं।
  3. मोशन पिक्चर कैमरा : यह एक कैमरा हैं जो की पिक्चर को रील मे स्टोर करता हैं। इस कैमरे का आविष्कार थॉमस एडिसन और विलियम डिकसन ने मिलकर किया था।
  4. रिचार्जएबल बेक्टरी : हालांकि रिचार्जएबल बेक्टरी का अविषकर फ्रांस के वैज्ञानिक गस्टोन प्लांटे ने किया था। लेकिन थॉमस एडिसन ने निकल-आइरन आधारित बेक्टरी पर काम किया था। उन्होने 1901 मे अपने इस काम का पेटेंट भी कराया था। और एक कंपनी की स्थापना की थी, जिसका काम बिजली से चलने वाली कार के लिए बेक्टरी बनाना था। उनकी इस कंपनी का नाम एडिसन स्टोरेज बेक्टरी कंपनी था। इस कंपनी मे लगभग 450 लोग काम करते थे।

थॉमस एडिसन का जन्म और मृत्यु

थॉमस एडिसन का जन्म अमेरिका के ओहायो मे 11 फरवरी 1847 को हुआ था। थॉमस अपने सात भाई-बहनो मे सबसे छोटे थे। थॉमस एडिसन का जन्म ओहायो मे हुया था लेकिन उनका बचपन मिसिगन में ही बीता था। थॉमस एडिसन ने अपनी माता से ही पढ़ना, लिखना और गणित सीखा था। थॉमस एडिसन ने सिर्फ कुछ महीने ही स्कूल गए थे। थॉमस एडिसन ने जीविका के लिए शुरुआती दिनो मे पेपर और सब्जी बेचने का काम किया था। बाद मे उन्होने बिजली के समान बेचने का काम किया। यही से उन्हे बिजली के वस्तुओ की खोज का मार्ग प्रसस्त हुआ था।

थॉमस एडिसन का सबसे पहला आविष्कार इलेक्ट्रिक वोट रिकार्डर था। इस खोज का पेटेंट उन्हे 1 जून 1869 को मिला था। हालांकि यह इलेक्ट्रानिक वोटर मशीन का इस्तेमाल कभी भी नहीं हुआ था।

थॉमस एडिसन की मृत्यु डाईबिटीज़ के बिगड़ने की वजह से 18 अक्टूबर 1931 को उनके घर न्यू जर्सी मे हो गई थी। थामस एडिसन ने न्यू जर्सी मे "ग्लेण्मोंट" घर को अपनी दूसरी पत्नी के लिए गिफ्ट के रूप मे खरीदा था। थॉमस एडिसन को उनके घर के पीछे ही दफनाया गया था। थॉमस एडिसन ने दो शादिया की थी, इन दो शादियो से थॉमस एडिसन के कुल 6 बच्चे थे।

बल्ब बनाने के प्रयोग मे 10 हजार बार फेल हुए

जैसा की हम सब जानते हैं की थॉमस एडिशन ने बल्ब से लेकर फ़ोनोग्राफ तक का आविष्कार किया हैं। इन आविष्कार में सिर्फ बल्ब की बात करे तो थॉमस एडिशन बल्ब बनाने के प्रयोग मे 10 हजार से ज्यादा बार असफल हुए थे। लेकिन उन्होने बल्ब बनाने की अपनी इच्छा और चाह को खत्म नहीं होने दिया और लगातार प्रयोग करते रहे। और आखिरकार बल्ब बनाने में थॉमस एडिशन सफल हो गए।

उनके बारे मे जब अध्ययन करते हैं तो पता चलता हैं की थॉमस एडिसन ने अपनी माँ की सहायता से 10 वर्ष की उम्र में ही अपने घर में एक छोटा सा प्रयोगशाला बना लिया था। उनकी मा ने उन्हे एक रासायनिक प्रयोग की किताब भी दी थी, इस किताब की मदद से थॉमस लगातार उस प्रयोगशाला में प्रयोग करते रहते थे। प्रयोगशाला में उन्हे काम करना इतना पसंद था की थॉमस एडिसन को खाने-पीने के साथ साथ सोने की सुध भी नहीं थी।  

एडिसन ने स्कूल की पढ़ाई कम उम्र में ही छोड़ दी थी, थॉमस को उनकी माँ नैन्सी मैथ्यू इलियट ने पढ़ाया था। थॉमस एडिसन की माँ डच परिवार की एक बेहद पढ़ी लिखी महिला थी।

 

Keyword :बल्ब का आविष्कार किसने किया था, थॉमस एडिसन का जन्म और मृत्यु,


Related Post
☛ पोट्टी श्रीरामुलु कौन थे
☛ झारखंड के पहले राज्यपाल कौन थे
☛ मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम की स्थापना कब की गई थी
☛ बल्ब का आविष्कार किसने किया था
☛ भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे
☛ भारत का पहला परमाणु रिएक्टर कब स्थापित किया गया
☛ एक जिले में कितने एसडीएम होते हैं
☛ टाइटेनिक जहाज किस देश का था
☛ माइग्रेशन सर्टिफिकेट का हिंदी अर्थ
☛ मूर्ख दिवस कब मनाया जाता है

MENU
1. मुख्य पृष्ठ (Home Page)
2. व्रत एवं कथा
3. माँ और बच्चे
4. ज्योतिष शास्त्र
5. सपने का अर्थ
6. भारत का सामान्य ज्ञान
7. खेल-कूद


Secondary Menu
1. About Us
2. Privacy Policy
3. Contact Us
4. Sitemap


All copyright rights are reserved by Gitanjali Didi.