विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है

विश्व का सबसे पुराना खेल कुश्ती हैं। कुश्ती एक मलल्य युद्ध (दो लोगो के बीच का युद्ध बिना हथियार) खेल के सबसे पुराने रूपों में से एक का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसा माना जाता हैं की कुश्ती का इतिहास लगभग 15,000 वर्ष पुराना हैं, फ्रांस के गुफाओ मे मिले पुराने भित्ति चित्रो से इस बात का अनुमान लगाया गया हैं। बेबीलोनियाई और मिस्र की प्राचीन इमारतों मे बने इंसानी आकृति भी कुश्ती के रूप मे एक दूसरे को पकड़ों हुए खड़े हुये हैं, इन आकृति को देख कर भी अंदाजा लगाया गया हैं की मिश्र की सभ्यता के समय भी कुश्ती का चलन हुआ करता था, । भारत के प्राचीन ग्रंथो मे भी कुश्ती के बारे मे लिखित रूप मे जानकारी मिलती हैं, इसलिए भारतीय दस्तावेज़ के माध्यम से यह पुष्टि हो जाती हैं की कुश्ती पूरे विश्व का सबसे पुराना खेल हैं।

भारत के प्राचीन काव्य महाभारत मे कई बार कुश्ती का उल्लेख मिलता हैं, इसी प्रकार महाभारत से भी पुराना ग्रंथ रामायण जो की वाल्मीकि के द्वारा कई हजारो वर्ष पहले लिखा गया था। उसमे भी रावण और बाली के बीच कुश्ती का प्रसंग वर्णित हैं। ऐसे ही विश्व के कई अलग अलग देशो मे भीती चित्रो और दस्तावेजो मे भी कुश्ती के बारे मे ऐसी जानकारी मिल जाती हैं जिससे यह स्पष्ट हो जाता हैं की कुश्ती एक प्राचीन समय से खेला जाने वाला खेल हैं। भारत मे इसे मलल्य युद्ध के नाम से जाना जाता था, अब इसे कुश्ती के नाम से जाना जाता हैं। कई जगहो पर इसे दंगल के नाम से भी पुकारा जाता हैं।

कुश्ती पर आधारित भारतीय हिन्दी सिनेमा ने दो सबसे लोक प्रिय फिल्म भी बनाई हैं, एक सलमान खान अभिनीत “सुल्तान” हैं जबकि दूसरी फिल्म अमीर खान अभिनीत “दंगल” हैं। यह दोनों ही फिल्मे भारतीय हिन्दी फिल्म की सफल फिल्मों के रूप मे जानी जाती हैं।

कुश्ती किस देश का राष्ट्रीय खेल है

कुश्ती ईरान का राष्ट्रिय खेल हैं, इसके अलावा तुर्की का भी राष्ट्रिय खेल कुश्ती हैं। रूस से अलग हुये कई देशो का राष्ट्रिय खेल कुश्ती हैं, जैसे की उज्बेकिस्तान का राष्ट्रिय खेल भी कुश्ती हैं, लेकिन इसे उज्बेकिस्तान मे कुरास के नाम से पुकारा जाता हैं। इसी तरह तजाकिस्तान का राष्ट्रिय खेल गुश्तिगिरी हैं यह भी कुश्ती का ही एक प्रारूप हैं।

पूर्वी देश जापान मे भी राष्ट्रिय खेल कुश्ती हैं लेकिन यह दूसरी कुश्ती से थोड़ा लगा होता हैं, इस कुश्ती को सूमों कुश्ती कहा जाता हैं।

Keyword :विश्व का सबसे पुराना खेल कौन सा है, कुश्ती किस देश का राष्ट्रीय खेल है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *