logo of this websiteगीतांजली दीदी

भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे


भारतीय जनता पार्टी भारत की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है इसका गठन अप्रैल 1980  को हुआ था।  भारतीय जनता पार्टी को पहले भारतीय जनसंघ के नाम से जाना  जाता था।  भारतीय जनता पार्टी के पहले अध्यक्ष कोई और नहीं बल्कि श्री अटल बिहारी वाजपेई जी थे।  अटल बिहारी वाजपेई जी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका संबंध कांग्रेस पार्टी से नहीं था।  अटल बिहारी वाजपेई जी के पहले जितने भी प्रधानमंत्री बने थे वह सब कांग्रेस या फिर कांग्रेस से ही निकले हुए नेता थे।

अटल बिहारी वाजपेई जी के प्रधानमंत्री काल में ही 1998 में पोखरण द्वितीय परमाणु परीक्षण हुआ था।  यह परीक्षण भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण था क्योंकि इसी परीक्षण के बाद भारत परमाणु सक्षम देश बन पाया था।  अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था इसीलिए उनके जन्मदिन को गुड गवर्नेंस डे के रूप में पूरे भारत में मनाया जाता है।  अटल बिहारी वाजपेई जी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्हें 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।  अटल बिहारी वाजपेई जी लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त 2018 को इस धरा को छोड़कर श्री धाम की ओर प्रस्थान कर गए थे।

भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक स्थापना 1980 में हुई थी और 1984 में लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मात्र दो  लोक सभा सीटे ही जीती थी।  दो सीट जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी  श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 के आम चुनाव में 282 सीट जीती थी,  2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 303 लोकसभा सीट जीत कर इतिहास रच दिया था।

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कौन सी है

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारत की भारतीय जनता पार्टी को माना जाता है।  क्योंकि किसी भी  पार्टी के सदस्यों की गिनती के अधार पर ही यह तय किया जा सकता है की कौन सी पार्टी बड़ी है और कौन सी पार्टी छोटी है।  भारतीय जनता पार्टी मैं वर्तमान में लगभग 180 मिलियन सदस्य हैं  जो की विश्व में मौजूद दूसरी राजनीतिक पार्टियों के कुल सदस्यों से बहुत ज्यादा है।  विश्व की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी है जिसके सदस्यों की संख्या भारतीय जनता पार्टी के कुल सदस्यों की संख्या से आधी है।  चीन की कम्युनिस्ट पार्टी में कुल  98 मिलियन सदस्य है।  विश्व की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी है।  डेमोक्रेटिक पार्टी में कुल  45 मिलियन सदस्य हैं।  भारत की कांग्रेस पार्टी विश्व की चौथी सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें लगभग 44 मिलियन सदस्य है।

भारतीय जनसंघ की स्थापना

भारतीय जनसंघ पार्टी की स्थापना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के द्वारा 1991 में की गई थी।  इस पार्टी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के द्वारा लगातार हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाने  के विरोध में किया गया था।  भारतीय जनसंघ निर्विरोध रूप से हिंदू राष्ट्रवादी संगठन और इसका उद्देश्य भारत की हिंदू संस्कृति की रक्षा करना एवं भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना था।  जनसंघ के बड़े नेताओं में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बाद दीन दयाल उपाध्याय जी का नाम आता है।  दीन दयाल उपाध्याय जी के बाद अटल बिहारी वाजपेई और लाल कृष्ण आडवाणी जी ने पार्टी के उद्देश्य को लगातार आगे बढ़ाया।  पार्टी की विचारधारा नरेंद्र मोदी जी के आने के बाद अब जमीनी स्तर पर दिखने भी लगी है।

Keyword :भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष कौन थे, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी कौन सी है, भारतीय जनसंघ की स्थापना,


Related Post
☛ MP GK : मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण राजमहल और महल
☛ राजस्थान में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं
☛ पंखा का आविष्कार किसने किया
☛ महाराष्ट्र का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
☛ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई
☛ एक जिले में कितने एसडीएम होते हैं
☛ लोकसभा सीट कितनी है
☛ मध्य प्रदेश खनिज विकास निगम की स्थापना कब की गई थी
☛ टाइटेनिक जहाज किस देश का था
☛ भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है

MENU
1. मुख्य पृष्ठ (Home Page)
2. व्रत एवं कथा
3. माँ और बच्चे
4. ज्योतिष शास्त्र
5. सपने का अर्थ
6. भारत का सामान्य ज्ञान
7. खेल-कूद


Secondary Menu
1. About Us
2. Privacy Policy
3. Contact Us
4. Sitemap


All copyright rights are reserved by Gitanjali Didi.