भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। कांग्रेस की स्थापना एक अंग्रेज के द्वारा की गई थी, कांग्रेस पार्टी की स्थापना भारतीय के द्वारा नहीं हुई थी बल्कि इसकी स्थापना ए.ओ. हयूम के द्वारा हुई थी। एलेन ओक्टेवियन हयूम इंग्लैंड के सिविल सेवा अधिकारी और एक राजनीतिक सुधारक थे, जो भारत में ब्रिटेन की तरफ से पदस्थ थे। इनका जन्म 1829 में हुआ था और एओ हयूम इंग्लैंड के बहुत ही प्रतिष्ठित परिवार से थे। यह भारत के कई जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कब हुआ

कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1885 में हुआ था, यह अधिवेशन बंबई (आज के मुंबई) में हुआ था तथा इस अधिवेशन की अध्यक्षता ब्योमकेश चंद्र बनर्जी ने की थी। ब्योमकेश चंद्र बनर्जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष थे। इसके अलावा ब्योमकेश चंद्र बनर्जी कोलकाता हाई कोर्ट में प्रमुख वकील थे तथा अंग्रेजी शासन से बहुत ही प्रभावित थे और उनका मानना था कि अंग्रेज भारत देश के लिए एक सकारात्मक पहलू है। 1885 से लेकर 1947 तक कांग्रेस के कुल 56 अधिवेशन हुए थे इन सभी अधिवेशन में ब्योमकेश चंद्र बनर्जी को दो बार अध्यक्षता करने का मौका मिला था।

कांग्रेस के कुल कितने अधिवेशन हुए

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना 1829 में हुई, इसके बाद 1885 से लेकर 1947 तक कांग्रेस पार्टी के कुल 56 अधिवेशन हुए थे। पहला अधिवेशन की अध्यक्षता ब्योमकेश चंद्र बनर्जी ने की थी। और अंतिम अधिवेशन की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद जी ने किया था, 1947 में आयोजित कांग्रेस का अधिवेशन दिल्ली में आयोजित किया गया था। जवाहरलाल नेहरू को कांग्रेस अधिवेशन में तीन बार अध्यक्षता करने का मौका प्राप्त हुआ था। तथा सुभाष चंद्र बोस जी को दो बार अध्यक्षता करने का मौका प्राप्त हुआ था।

See also  सबसे छोटा दिन कौन सा होता है

कांग्रेस का विभाजन किस वर्ष हुआ

कांग्रेस का विभाजन 1907 में सूरत अधिवेशन के दौरान हुआ था। इस विभाजन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दो भागों में विभाजित हो गई थी। एक समूह को चरमपंथी तथा दूसरे समूह को नरमपंथी कहा गया। जिस अधिवेशन में कांग्रेस का विभाजन हुआ उसे अधिवेशन की अध्यक्षता डॉ रासबिहारी घोष कर रहे थे। कांग्रेस के चरमपंथी गुट का नेतृत्व लोकमान्य तिलक, राजपत राय और श्री अरबिंदो जी कर रहे थे। जबकि नरमपंथी गुटका नेतृत्व गोपाल कृष्ण गोखले, फिरोज शाह मेहता और सुरेंद्रनाथ बनर्जी कर रहे थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे

कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष ब्योमकेश चंद्र बनर्जी थे। बदरुद्दीन तैयब जी कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष थे तथा एनी बेसेंट कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष थी। एनी बेसेंट भारतीय नहीं थी इसलिए सरोजिनी नायडू कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थी। इसके अलावा कांग्रेस में अंग्रेज भी अध्यक्ष बन चुके हैं। कांग्रेस के पहले अंग्रेजी अध्यक्ष जॉर्ज यूल थे।

Keyword :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई, कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन कब हुआ, कांग्रेस के कुल कितने अधिवेशन हुए, कांग्रेस का विभाजन किस वर्ष हुआ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *